WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Mango on Neem Tree : मंत्री के बंगले में नीम के पेड़ पर आम के फल, कभी ग्राफ्टिंग की या पेड़ पर किसी गुठली से पेड़ लगा, यह तय नहीं!

मंत्री प्रह्लाद पटेल की 'एक्स' पर की पोस्ट देखिए!

1659

Mango on Neem Tree : मंत्री के बंगले में नीम के पेड़ पर आम के फल, कभी ग्राफ्टिंग की या पेड़ पर किसी गुठली से पेड़ लगा, यह तय नहीं!

Bhopal : पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल लटका देख सभी लोग हैरान हो गए। शनिवार को जब मंत्री की नजर इस पेड़ पर पड़ी तो वह खुद अंचिभत हो गए। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी नीम के पेड़ पर साफ आम के रसीले फल लटके नजर आ रहे थे। पटेल ने मीडिया में वीडियो शेयर कर लिखा ‘भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।’

नीम का पेड़ लगभग 20 से 25 साल पुराना है और प्रहलाद पटेल को इसी साल यह बंगला मिला है। मुख्यमंत्री आवास के बाद यह राजधानी के सभी बंगलों में सबसे बड़ा है। बी-7 बंगला भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में स्थित है। उनके बंगले के आसपास बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे है।

इसी में एक नीम का पेड़ भी है। दरअसल, इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है जिसका जायजा लेने शनिवार को पटेल यहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी जिस पर आम के फल लटके हुए थे। दरअसल, नीम के पेड़ पर एक टहनी आम की भी है, जो रसीले फलों से लदी हुई है। यह देख वो भी काफी हैरान हो गए।

एक वनस्पति विशेषज्ञ ने बताया कि ऐसा संभव है कि नीम के पेड़ में आम का पेड़ उग आया होगा। कई बार बड़े पेड़ों में आम की गुठली गिर जाती है तो पौधे उग आते हैं और बड़े होकर वे फल भी देने लगते हैं। लेकिन, जो भी है अचंभित करने वाली बात तो है।