WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Pune Car Accident Case : पोर्श हादसे में नाबालिग आरोपी की मां भी गिरफ्तार, ब्लड सैंपल देने का आरोप! 

बेटे को बचाने के लिए मां का ब्लड सैंपल लिया, बेटा तब नशे में था! 

896

Pune Car Accident Case : पोर्श हादसे में नाबालिग आरोपी की मां भी गिरफ्तार, ब्लड सैंपल देने का आरोप! 

Pune : पुणे के पोर्श कार हादसे में नाबालिग आरोपी की मां को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। नाबालिग आरोपी की मां पर अपने बेटे का ब्लड सैंपल बदलने के लिए अपना ब्लड सैंपल देने का आरोप है।

पुलिस ने कोर्ट में कहा कि नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां ने अपने ब्लड सैंपल से बदल दिया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि घटना के वक्त वह नशे में नहीं था। कुछ दिन पहले ही आरोपी की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि वो उसके बेटे की रक्षा करे। आरोपी की मां ने वीडियो में कहा था कि जो वीडियो वायरल हो रहा, वो उसके बेटे का नहीं है बल्कि किसी और का है।

मामले में अभी तक 11 पकड़ाए 

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात एक नाबालिग लड़के ने पोर्श कार से आईटी सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में था और तेज स्पीड में कार चला रहा था। इस मामले में आरोपी की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नाबालिग के पिता को 21 मई और दादा को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था।

ससून अस्पताल के दो डॉक्टर, एक स्टाफ और पब के मालिक-मैनेजर और स्टाफ सहित 8 लोग शामिल हैं। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने नाबालिग को पांच जून तक के लिए बाल सुधार गृह भेजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है, क्योंकि जुवेनाइल बोर्ड ने शुक्रवार (31 मई) को उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस को अनुमति दे दी।