WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lok Sabha Election Trends : नतीजों के रुझान एग्जिट पोल से अलग! UP में NDA पिछड़ी, SP और कांग्रेस आगे  

976
WhatsApp Image 2024 06 04 At 10.06.49

Lok Sabha Election Trends : नतीजों के रुझान एग्जिट पोल से अलग! UP में NDA पिछड़ी, SP और कांग्रेस आगे

स्मृति ईरानी 20000 वोटों से पीछे

New Delhi : चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान एग्जिट पोल से मेल खाते नजर नहीं आ रहे। किसी भी न्यूज़ चैनल ने INDIA को 200 सीटें मिलने का अनुमान नहीं लगाया गया था। पर रुझानों में INDIA को 220 सीटों पर आगे है। जबकि, NDA को रुझानों में बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा उलटफेर उत्तरप्रदेश में होता दिखाई दे रहा है। यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आगे निकल रहे हैं। अयोध्या और अमेठी सीट पर भाजपा पीछे हैं। शेयर बाजार पर भी रुझानों का असर हुआ और वह 1600 अंक गिर गया। निफ़्टी भी नीचे आ गया।

वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 272 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। वहीं INDIA गठबंधन भी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। शुरुआती रुझानों में नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट और राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली सीट पर आगे चल रहे हैं। हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत आगे-पीछे हो रही है। डिंपल यादव मैनपुरी सीट से आगे चल रही हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल ने लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया था। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में दक्षिण का द्वार भी भाजपा के लिए खुल रहा है। हिन्दी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान जताया गया था, वहां भी स्थिति बदलती दिखाई दे रहे हैं। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। अगर एग्ज़िट पोल्स सही साबित हुए तो नरेंद्र मोदी, जवाहर लाल नेहरू के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हो सकते हैं, जिन्होंने लगातार तीसरा चुनाव जीता।

उत्तर प्रदेश में NDA पिछड़ी, सपा-कांग्रेस आगे

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस बार यहां 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा है, जबकि गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट, सुभासपा ने घोसी और रालोद ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ा हैं। जबकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार हैं. सपा प्रमुख अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ा है। शुरुआती रुझानों में नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि, राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर बढ़त बनाई हुई है। अखिलेश यादव भी अपनी सीट कन्नौज पर आगे चल रहे हैं। राजनाथ सिंह अपनी लखनऊ सीट पर कभी आगे, कभी पीछे चल रहे हैं। स्मृति ईरानी भी पिछड़ी है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को पिछली बार की तरह सीटें मिलती दिखाई नहीं दे रही।

कई रिकॉर्ड बने

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार का लोकसभा चुनाव एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसमें 64 करोड़ 20 लाख से ज़्यादा मतदाताओं ने वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 31 करोड़ 20 लाख महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में बीते चार दशक में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ। कश्मीर घाटी में ही 51.05% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान क़रीब 10 हज़ार करोड़ रुपए कैश, ड्रग्स, शराब पकड़ी गई, जबकि 2019 में पकड़ी गई सामग्री की कीमत करीब 3500 करोड़ थी।