WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी, कहीं लू चलने की चेतावनी!

रविवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने आसार!

1078

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी, कहीं लू चलने की चेतावनी!

Bhopal : लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ज़्यादातर इलाके में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई। प्रदेश में कहीं तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ जगहों पर लू चल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में लू चलने की भी संभावना है। झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्ना, सिवनी और मंडला जिलों में तेज आंधी चल सकती है। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून के बाद मानसून कमजोर हो गया। इस वजह से अच्छी बारिश के लिए मध्य प्रदेश को इंतजार करने पड़ रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा के आसार बने हुए है। मानसून के एक्टिव होती ही प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

IMG 20240615 WA0092

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाएं चली। धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सीधी, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और मंडला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी गया, तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलान, राजगढ़, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया। दूसरी तरफ रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदला। इंदौर, हरदा, खरगोन, खंडवा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश में अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सबसे गर्म छतरपुर का खजुराहो रहा। यहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिजावर में 45 डिग्री पारा रहा। सीधी, रीवा, सिंगरौली, सतना, शहडोल, ग्वालियर और दमोह में भी गर्मी रही। रविवार को भी कहीं बारिश की संभावना है।