WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Surya Kumar Yadav : T20 के नए कप्तान सूर्यकुमार होंगे, शुभमन गिल उपकप्तान बनाए गए!

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा!

667

Surya Kumar Yadav : T20 के नए कप्तान सूर्यकुमार होंगे, शुभमन गिल उपकप्तान बनाए गए!

Mumbai : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए के लिए टी20 और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। साथ ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। शुभमन गिल को टी20 और वनडे का उपकप्तान बनाया गया है. हार्दिक पांड्या को जहां टी20 टीम में जगह मिली है। वहीं, वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

वनडे सीरीज में विराट कोहली भी हिस्सा लेंगे। टीम इंडिया श्रीलंका दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा है।

ये है श्रीलंका जाने वाली टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।