WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Police Special : पुलिस ने बताए खुद से बचने के तरीके

1227

Chhatarpur : छतरपुर पुलिस ने नए साल की पूर्व रात्रि पर जश्न में डूबे लोगों को लेकर कुछ हिदायतें दी है। लेकिन, पुलिस का अंदाज कुछ जुदा है। पुलिस ने अपनी बात को बेहद ख़ास अंदाज में लोगों के सामने रखा है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपना एक ख़ास पोस्टर जारी किया है, जिसमें हिदायतों का अंदाज ऐसा है कि पढ़कर हंसी भी आती है और डर भी लगता है।

छतरपुर के SP सचिन शर्मा को नवाचार के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई बार पुलिस की बात कहने के लिए नए तरीके ईजाद किए हैं। इस बार भी उन्होंने हुड़दंगियों को रोकने के लिए ख़ास अंदाज में समझाया और ये भी बताया कि यदि नहीं माने तो क्या होगा।                                                                    IMG 20211231 WA0114

 

इस पोस्टर वाली पोस्ट में लिखा है

‘हमारे मेहमान बनने से बचें!’

हमारी शर्तें हैं

– शराब पीकर ड्राइविंग

– रेश ड्राइविंग

– अन्य नियमों का उल्लंघन

विशेष प्रस्तुति में ‘DJ लॉक अप’ को बताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने किसी के उल्लंघन पर शिकायत के लिए अपने फोन नंबर भी इसमें दिए हैं।