WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के बादल चक्राकार स्थिति में, MP में सामान्य से भारी वर्षा की उम्मीदें बरकरार

10486

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के बादल चक्राकार स्थिति में, MP में सामान्य से भारी वर्षा की उम्मीदें बरकरार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तर -पूर्व दिशा में नेपाल के रास्ते बादलों का बहाव तेज हो गया है, जिससे आज मध्य प्रदेश के उत्तर -पूर्वी भाग में भारी वर्षा की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के मध्य और पश्चिम हिस्से में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

भारत की पूर्व दिशा के मानसून में हवाओं का आपसी टकराव हो रहा है। इससे दक्षिण के सभी राज्यों में भारी वर्षा के संकेत हैं।

इधर यूपी, बिहार में भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में भी वर्षा का माहौल रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के बादल चक्राकार स्थिति में हैं, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार रहेंगे। महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में धूप खिल सकती है।