WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CBI Raid : दमोह में देर रात CBI की 2 कॉलेजों पर छापेमारी, इस कार्यवाही से अन्य कॉलेज संचालक घबराए!

जानिए, CBI ने यह कार्यवाही किस मामले में की!

714

CBI Raid : दमोह में देर रात CBI की 2 कॉलेजों पर छापेमारी, इस कार्यवाही से अन्य कॉलेज संचालक घबराए!

 

Damoh : सीबीआई की एक टीम ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात दमोह में क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में छापा मारा। ये मामला नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा। सीबीआई के छापे के बाद अन्य कॉलेज संचालकों में भी घबराहट है।

IMG 20240824 WA0007

नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में लगातार सीबीआई छापामार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को एक टीम दमोह पहुंची, जहां क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में दबिश दी गई। सीबीआई ने दोनो जगह के दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू की। डॉ अजय लाल को लगातार प्रशासन निशाने पर लिए है।

 

पिछले दिनों दमोह में ईसाई मिशनरी की संस्था पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। आधारशिला के संचालक डॉ अजय लाल सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ। बताया गया कि संस्था ने दो बच्चों को गलत तरीके से एडॉप्ट किया था। एनटीपीसीआर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया। इसके बाद से डॉ अजय लाल फरार थे। हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई।