WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Theft of Jewelery : दो सराफा दुकानों में 20 मिनिट में 20 लाख के जेवरों की चोरी!

1412
WhatsApp Image 2024 08 26 At 09.51.29

Theft of Jewelery : दो सराफा दुकानों में 20 मिनिट में 20 लाख के जेवरों की चोरी!

चोर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर भी ले गए, वारदात सीसीटीवी में दर्ज!

Khandwa : खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग में चोरों ने दो सराफा दुकानों को निशाना बनाकर लाखों के गहने चुरा लिए। चोरी की यह वारदात शनिवार रात को हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर आमने-सामने की दो ज्वेलरी दुकानों में घुसे थे। 8-10 चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक से आए और दुकानों के शटर उचकाकर अंदर घुसे।

20 मिनट तक उन्होंने गांधी चौक पर आमने सामने की प्रकाश सोनी की जयदीप ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की चंचल ज्वेलर्स दोनों दुकानों पर बेखौफ वारदात को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम इन चोरों की तलाश में लग गई है।

WhatsApp Image 2024 08 26 at 09.51.41

पंधाना थाना क्षेत्र के बोरगांव में शनिवार रात करीब 3 बजे आठ से दस नकाबपोश चोर सराफा दुकानों के शटर और चैनल तोड़कर लगभग 20 लाख का माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आधा दर्जन चोर शटर उचकाकर दुकान में घुसे।

वे दुकान में रखे चांदी के गहनों के डिब्बों और लोहे की अलमारी में रखे सोने के गहनें समेटकर भाग निकले। बदमाशों ने गहनों को खाली कर प्लास्टिक के डिब्बे दुकान के बाहर ही फेंक दिए।

चोरी की सबसे बड़ी वारदात

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर तीन बाइक से आए। उन्होंने बारिश का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। बोरगांव बुजुर्ग में अब तक कि सबसे बडी़ चोरी की वारदात है। सराफा व्यापारी जेवरात को गिरवी रखने का काम करते हैं, जिनकी दुकान में लाखों के जेवरात रखे थे, जो चोर समेटकर ले गए।

प्रकाश ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की दुकान में हुई चोरी की सूचना मिलते ही खंडवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और खोजी डॉग की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम में गठित की गई, जो आसपास के खेत में और संभावित स्थानों पर खोज कर रही है।

बाइक भी ले गए चोर

बदमाश दुकानों के बाहर खड़ी एक युवक की बाइक भी ले गए। जिसे बाद में हाइवे पर छोड़कर भाग निकले। चोरी गए माल का विवरण जुटाया जा रहा है। फोरेंसिक जांच की वजह से दुकान में किसी को अंदर अभी प्रवेश नहीं करने दिया गया।

तीन दिन पहले भी हुई थी 20 लाख की चोरी

तीन दिन पहले बंधन थाना क्षेत्र के ग्राम दीवाल में भी बदमाशों ने लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। इस चोरी के सिलसिले में पुलिस बाइक चोर को पकड़ कर थाने लाई थी। पूछताछ के पहले ही उसने पंधाना थाने की हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

खंडवा जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। बोरगांव की सराफा दुकान में हुई चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस लगी है।