WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Cow Will be ‘State Mother’ : अब महाराष्ट्र में भी गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया गया, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य!

राज्य सरकार के इस फ़ैसले का विधानसभा चुनाव पर भी असर होगा!

928

Cow Will be ‘State Mother’ : अब महाराष्ट्र में भी गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया गया, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य!

Mumbai : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। चुनाव से पहले गठबंधन सरकार का फैसला अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से हिंदू संगठन गाय को राज्यमाता का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग को मंजूर कर लिया।

सरकार के मुताबिक वैदिक काल से गाय को भारतीय संस्कृति में माता कहा जाता है। मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा में अहमियत को देखते हुए फैसला लिया गया है। पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में भी देशी गाय का गोबर एवं गोमूत्र अहम माना जाता है। जिसको देखते हुए देशी गायों को अब ‘राज्यमाता गोमाता’ का दर्जा दिया गया। सनातन धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गाय माता में सभी देवी-देवता वास करते हैं।

अब फैसले के बाद महाराष्ट्र गाय को राज्यमाता घोषित करने वाला दूसरा राज्य बन गया। इससे पहले उत्तराखंड में भी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। उत्तराखंड में 19 सितंबर 2018 को इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया था। बाद में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र सरकार के अनुसार गाय के गोमूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है। गाय का दूध न केवल शारीरिक रूप से लाभकारी माना जाता है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी इसे अहम माना जाता है। राज्य सरकार के नए फैसले से संस्कृति और धर्म को और मजबूती प्रदेश में मिलेगी।

26 नवंबर के पहले होंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (28 सितंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। तारीखों का ऐलान अगले महीने होने की उम्मीद है।

राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।