WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : श्रीमती राधा बाई तिवारी का असामयिक निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

831
WhatsApp Image 2024 10 09 At 18.26.10

Eye Donation : श्रीमती राधा बाई तिवारी का असामयिक निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : शहर की गोपाल गोशाला कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय श्रीमती राधाबाई तिवारी के असामयिक निधन होने की सूचना नेत्रम संस्था के सदस्य भगवान ढालवानी को प्राप्त हुई। उनके मार्गदर्शन में संस्था के मीनू माथुर, मनीष शर्मा, श्रीमती चेतना शर्मा ने परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

इस संदर्भ में नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्वीकृति मिलते ही संस्था द्वारा मेडिकल कालेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह द्वारा समाजसेवी गणेश बैरागी के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के सदस्य समाजसेवी शलभ अग्रवाल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर तिवारी के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा। नेत्रदान के दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल, जलज शर्मा, हितेंद्र जोशी, अस्मि शर्मा, अवनी शर्मा, अनवी शर्मा, बालकृष्ण शर्मा मोजूद थे। नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, गिरधारीलाल वर्धानी, गोपाल पतरावाला, प्रशान्त व्यास, शीतल भंसाली, सुरेश पाटीदार, राखी व्यास, सपना दुबे, मंजुला माहेश्वरी, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने तिवारी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।