WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आधे MP में आज भी बारिश, बादल, अगले 8 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम!

4863
Weather Update

Weather Update: आधे MP में आज भी बारिश, बादल, अगले 8 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: आधे MP में आज भी बारिश, बादल का मौसम रहेगा। प्रदेश में अगले 8 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

दक्षिण राज्यों से बादलों का बहाव महाराष्ट्र से लेकर गुजरात, मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की और फैला है। ये चैनल अभी चलती रहेगी जब तक दक्षिणी राज्यों में हवाएं पूर्व से आकर उत्तर की ओर चलेंगी। इसका असर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में भी है।

Also Read: ‘Bigg Boss’ in Trouble : शो में गधे की मौजूदगी से ‘बिग बॉस’ PETA के निशाने पर, पत्र लिखकर आपत्ति जताई!

मध्य प्रदेश में आज भी पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर बादलों का रैला रहेगा। बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, इंदौर, भोपाल, शिवपुरी, दतिया तक बादल रहेंगे। दोपहर से शाम के मध्य गुजरात के बादल जब गहरे रूप से मध्य प्रदेश में दवाब बढ़ाएंगे, तब तेज़ और बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट से वर्षा होगी।

भारत का उत्तरी इलाका आज शांत रहेगा। यहाँ पश्चिमी हवाएं शीर्ष से गुज़रकर पूर्व में जा रही हैं।

Also Read: Strictness of IAS : केके पाठक फिर सुर्खियों में, अब जमीन सर्वें में सख्ती दिखाई, एक को निलंबित किया!