WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lawrence’s Brother’s Revelation : लॉरेंस के भाई का दावा ‘सलमान ब्लैंक चेक लेकर गया था विश्नोई समाज के पास!’

भाई के मुताबिक, सलमान को काले हिरण के मामले में सजा हुई, लॉरेंस को कोई सजा नहीं सुनाई गई!

1145

Lawrence’s Brother’s Revelation : लॉरेंस के भाई का दावा ‘सलमान ब्लैंक चेक लेकर गया था विश्नोई समाज के पास!’

New Delhi : सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सुरक्षा और लॉरेंस विश्नोई की धमकियों की वजह से चर्चा में हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद विश्नोई समाज ने अपील की थी, कि यदि सलमान काले हिरण के शिकार पर समाज से अपनी गलती की माफी मांग ले, तो उसे माफ कर दिया जाएगा। लेकिन, सलमान के पिता सलीम ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि सलमान खान ने कुछ गलत नहीं किया, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगा।

अब लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश विश्नोई ने एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि एक समय सलमान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे ऑफर किए थे, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। सलीम खान को जवाब देते हुए रमेश बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि लॉरेंस गैंग यह सब पैसे के लिए कर रहा है। तो मैं उन्हें याद दिला देना चाहता हूं कि उनका बेटा (सलमान) समाज के सामने खाली चेक लेकर आया था और अमाउंट भरने के लिए कहा था। अगर हम लोग पैसे के भूखे होते तो उसी समय ले लेते।

चैनल से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि काले हिरण के शिकार के मामले में कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराया है।, जबकि लॉरेंस को अभी तक किसी भी मामले में दोषी नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि सलमान खान दोषी हैं। उन्हें पांच साल की सजा हुई। ऑर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन क्या कोर्ट में लॉरेंस के खिलाफ कोई भी अपराध साबित हुआ है? जब कोर्ट उसे दोषी ठहराएगा तभी वह कोई अपराधी माना जाएगा।

वहीं, एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के सवाल पर भी उसके भाई रमेश ने प्रतिक्रिया दी। रमेश ने इंटरव्यू में आगे बताया कि लॉरेंस बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल था या नहीं, यह जांच के बाद साफ हो जाएगा। वहीं, रमेश ने यह भी दावा किया कि लॉरेंस वसूली नहीं मांगता है। लॉरेंस के भाई ने कहा कि अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। लॉरेंस के पास 110 एकड़ जमीन है। उसके दो भाई हैं, जो कि जमींदार हैं। अगर यह सब कुछ पैसे के लिए होता तो जिस शख्स के पास 110 एकड़ जमीन होती तो वह ऐसा करता? उसके नाम पर बाकी लोग वसूली की मांग कर रहे हैं। उसका इस सबसे कुछ लेना देना नहीं है।