WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather in MP: नौगांव में शीतलहर का प्रकोप,सीट पर जमी बर्फ ने चौंकाया, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री

603

Weather in MP: नौगांव में शीतलहर का प्रकोप,सीट पर जमी बर्फ ने चौंकाया, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव में सर्दी का असर चरम पर है। शनिवार की सुबह तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश के पांचवें सबसे ठंडे शहर के रूप में इसे स्थापित करता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में नौगांव ठंड का केंद्र बना हुआ है।

*●मैदानी इलाके में जमी बर्फ..*

नौगांव में ठंड का असर इतना अधिक है कि मैदानी इलाकों में भी बर्फ जमने लगी है। उमरिया मंदिर रोड निवासी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 बजे जब वे किसी काम से निकले, तो उनकी बाइक की सीट पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें सुबह 5:32 का समय और 14 दिसंबर 2024 की तारीख दर्ज है।

*●पूरे हफ्ते ऐसा ही रहेगा मौसम..*

मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने जानकारी दी कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही ठंडा मौसम रहने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 20 दिसंबर के बाद ठंड और तेज हो सकती है।

*●जेट स्ट्रीम की वजह से बढ़ी ठंड..*

*(हवा की गति)*

पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी/घंटा की गति से सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम बह रही है।

*(वेस्टर्न डिस्टरबेंस)*

उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फ पिघलने से ठंडक और बढ़ रही है।

*●प्रदेश में कहां कितना तापमान?*

पचमढ़ी: 2°C (सबसे ठंडा)

भोपाल: 3.8°C

इंदौर: 8.9°C

ग्वालियर: 6°C

जबलपुर: 4.6°C

नौगांव: 4.1°C

नौगांव और इसके आस-पास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।