WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Snowfall in Himachal : शिमला-मनाली में बर्फबारी से भारी जाम, 223 से ज्यादा सड़कें बंद, 4 पर्यटकों की मौत!

शिमला में होटल की बुकिंग 70% से अधिक, बर्फबारी के बाद इसमें 30% का इजाफा!

802

Snowfall in Himachal : शिमला-मनाली में बर्फबारी से भारी जाम, 223 से ज्यादा सड़कें बंद, 4 पर्यटकों की मौत!

Shmila : क्रिसमस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली सहित कई पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी ने पर्यटकों को मुश्किल में डाल दिया। यहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई पड़ रही है। बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया, लेकिन इसके साथ ही सड़कें बंद हो गई। कुछ वाहन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत भी हो गई।

ताजा बर्फबारी के बाद शिमला और मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई और इन स्थानों ने व्हाइट क्रिसमस का अद्भुत अनुभव दिया है। बर्फबारी के कारण 223 से अधिक सड़कें, जिसमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, उन्हें बंद कर दिया गया। शिमला और मनाली में रुक-रुक कर बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिससे आने-जाने में कठिनाइयां आ रही हैं।

IMG 20241226 WA0006

होटलों की में अचानक वृद्धि

शिमला में होटल की बुकिंग 70% से अधिक हो गई और बर्फबारी के बाद इसमें 30% का इजाफा हुआ। शिमला में बर्फबारी के बाद झाखू हिल पर भगवान हनुमान की बर्फ से ढकी प्रतिमा का एक हवाई दृश्य भी सामने आया। बर्फबारी के कारण शिमला, मनाली और अन्य पर्यटन स्थलों में सड़कें बंद हो गईं। यहां वाहनों के फिसलने के कारण चार लोगों की जान भी चली गई।

व्हाइट क्रिसमस के कारण भीड़

बर्फबारी के कारण यहां ‘व्हाइट क्रिसमस’ का अनुभव करने के लिए पर्यटकों की भारी संख्या पहुंची है। हिमाचल प्रदेश में इस समय अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है, खासकर शिमला में शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला होटल और पर्यटन संघ के अध्यक्ष एमके सेठ ने बताया कि शिमला में होटल की बुकिंग बढ़ी है।

भारी बर्फबारी से सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के कारण 223 सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों में अत्तारी से लेह, संज से ऑट (कुल्लू जिला), खाब संगम (किन्नौर जिला) और ग्रामफू (लाहौल और स्पीति जिला) के रास्ते शामिल हैं। इस दौरान, 1000 से अधिक वाहन सोलांग-रोहतांग क्षेत्र में फंस गए थे। लेकिन, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन ने पर्यटकों से बर्फबारी में गाड़ी न चलाने और स्थानीय सलाहों का पालन करने की अपील की है।