WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Republic Day Celebration: उप मुख्यमंत्री देवड़ा अब देवास और 2 जिलों में अब मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

502

Republic Day Celebration: उप मुख्यमंत्री देवड़ा अब देवास और 2 जिलों में अब मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

भोपाल: गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अब जबलपुर के स्थान पर देवास मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा का नाम जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए था लेकिन अब इसमें संशोधन हो गया है और अब देवड़ा जबलपुर के बजाय देवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इस संबंध में जारी संशोधित पत्र के अनुसार जबलपुर में अब कलेक्टर जबलपुर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसके अलावा खंडवा में भी अब कलेक्टर खंडवा ध्वज फहराएंगे।
पूर्व में जारी आदेश के अनुसार खंडवा में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी को ध्वज फहराना था लेकिन इस आदेश में संशोधन क्यों किया गया है, इसका उल्लेख इस पत्र में नहीं है।
बहरहाल गणतंत्र दिवस समारोह में अब देवास में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जबलपुर में कलेक्टर जबलपुर और खंडवा में कलेक्टर खंडवा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।