WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Good News: नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो, MP की जंगल बुक में 2 चीता शावकों ने दी दस्तक, चीता शावकों की संख्या हुई 14

1183
WhatsApp Image 2025 02 04 At 16.17.35

Good News: नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो, MP की जंगल बुक में 2 चीता शावकों ने दी दस्तक, चीता शावकों की संख्या हुई 14

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर यह गुड न्यूज़ पोस्ट कर जाहिर की खुशी

भोपाल: Good News: मध्य प्रदेश का कूनो एक बार फिर नन्हे चीतों की किलकारी से गूंज उठा है। MP की जंगल बुक में 2 चीता शावकों ने आज दस्तक दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर यह गुड न्यूज़ पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।


मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्य प्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मध्य प्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है एवं प्रदेशवासियों को इन नन्हे शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को बधाई,जिनके अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज मध्य प्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही समस्त वन्य जीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापन के लिए सदैव तत्पर हैं।

WhatsApp Image 2025 02 04 at 16.19.07

इन दो शावकों को मिलाकर कुनो में अब चीता शावकों की संख्या 14 हो गई है। अब कुनो में 12 वयस्क और 14 शावक, कुल 26 चीते हो गए हैं।

पता चला है कि कल 5 फरवरी बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुनो की विजिट कर रहे हैं। इस मौके पर खुले जंगल में 4 चीते छोड़े जा सकते है।