WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अलग अलग भागों में तापमान में अगले 4-5 दिनों तक घट बढ़ रहेगी,शिमला में न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक!

479

Weather Update: MP में अलग अलग भागों में तापमान में अगले 4-5 दिनों तक घट बढ़ रहेगी,शिमला में न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राज्यों में इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे। लेह में अच्छी बर्फबारी रहेगी। कश्मीर में आज बादल तो कल से बर्फ और बारिश की स्थिति बनेगी। हिमाचल प्रदेश में बादलों संग ठंड का असर रहेगा। शिमला में न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक जाएगा। यहां बारिश की संभावना 17 फरवरी के बाद बन सकती है। दिल्ली में रात का तापमान 9/10 डिग्री के आसपास चलेगा। दिन में भी ठंड का असर रहेगा।

 

पश्चिमी हवाओं के असर से अगले एक सप्ताह तक उत्तर पश्चिम राज्यों में ठंड बनी रहेगी। राजस्थान में ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान को 11/12 डिग्री रखेंगी। जबकि पंजाब में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक जाएगा। यूपी में भी न्यूनतम तापमान 8/9 के बीच रहेगा। दिन में हल्की गर्मी का एहसास रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में अलग अलग भागों में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। इंदौर में अधिकतम तापमान में अगले 4/5 दिनों तक घट बढ़ रहेगी कभी 31/32/30 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम पारा 13/14/15 के बीच रहेगा। भोपाल में न्यूनतम पारा 11/12 चलेगा जबकि ग्वालियर में यह 10/11/12 डिग्री तक जाएगा। निमाड़ में अधिकतम 34 तो न्यूनतम 16/17 डिग्री रहेगा। सर्वाधिक ठंडा जबलपुर रातों को रहेगा जब अगले दो दिन तापमान 7/9 डिग्री रहेगा। बाद में 12 डिग्री तक जाएगा।

मुंबई में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच रहा है। जबकि अकोला, नागपुर, पुणे आदि में यह 5 से 6 डिग्री कम है। अगले सप्ताह तेलंगाना में गर्मी रंग दिखाएंगी। हैदराबाद में अधिकतम पारा 33 से बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंचेगा। दक्षिण राज्यों में अभी बारिश की संभावनाएं थमी हुई हैं।