WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जिले के 2 लाख 9 हजार किसानों को किसान कल्याण योजना की तृतीय किश्त का लाभ दिया

448
WhatsApp Image 2025 02 10 At 17.57.00

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जिले के 2 लाख 9 हजार किसानों को किसान कल्याण योजना की तृतीय किश्त का लाभ दिया

1 लाख 17 हजार हितग्राहियों को 7 करोड़ 7 लाख की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का हितलाभ प्रदान किया

जिले की 2 लाख 64 हजार लाडली बहनों को 32 करोड़ रुपए की राशि का हितलाभ प्रदान किया

जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत मंदसौर सभागार में संपन्न

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोनकच्छ, जिला देवास से सिंगल क्लिक से प्रदेश भर के मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, लाडली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को हितलाभ अंतरण किया।

WhatsApp Image 2025 02 10 at 16.41.04

प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रुपए का हितलाभ प्रदान किया। 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 337 करोड़ रुपए का हितलाभ प्रदान किया एवं 81 लाख किसानों को किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से हितलाभ प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रसारण जिले की सभी ग्राम पंचायत में किया गया। जहां पर हितग्राहियों ने कार्यक्रम को देखा और सुना।

WhatsApp Image 2025 02 10 at 16.41.04 1

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से मंदसौर जिले के 2 लाख 9 हजार 131 किसानों को किसान कल्याण योजना की तृतीय किश्त का हितलाभ प्रदान किया। 1 लाख 17 हजार 954 हितग्राहियों को 7 करोड़ 7 लाख 72 हजार रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का हितलाभ प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025 02 10 at 16.41.05

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत 2 लाख 64 हजार 8 लाडली बहनों को 32 करोड़ रुपए की राशि का हितलाभ प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका परिषद वित्त एवं लोकनिर्माण सभापति श्रीमती निर्मला नरेश चंदवानी , सांसद प्रतिनिधि श्री गौरव अग्रवाल , जनपद पंचायत सदस्यों एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, प्रभारी एडीएम श्री राहुल चौहान, मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला और किसान हितग्राही, पत्रकार मौजूद थे।