WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: विक्षोभ का होगा असर,19 से 28 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम में बारिश-बर्फबारी!

पश्चिमी विक्षोभ का असर फरवरी माह के अंत में MP में भी दिखाई देगा!

832

Weather Update: विक्षोभ का होगा असर,19 से 28 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम में बारिश-बर्फबारी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन दिनों भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश बादलों का घेरा कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी भी कर रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी है जबकि जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में घने बादल छाए हुए हैं जहां कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी है। इसके अलावा पंजाब में भी खासी बादल छाए हुए हैं और अगले कुछ दिनों में राजस्थान दिल्ली हरियाणा में भी बादल छाएंगे। दिल्ली में ठंडक बनी रहेगी लेकिन मिनिमम टेंपरेचर 13/ 14 डिग्री के आसपास चलेगा।

 

फरवरी के अंत में बड़ा विक्षोभ उत्तर भारत में कई जगह प्रभाव डालेगा। इसका असर 19 फरवरी से लद्दाख में 20 फरवरी से कश्मीर में और बाद में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बारिश की स्थिति पैदा करेगा। भारत में पश्चिम दिशा से आ रहे बादल अफ्रीका और अरब सागर से होते हुए पहुंच रहे हैं। इससे दुबई रियाद सऊदी अरब से पाकिस्तान तक भी पश्चिमी विक्षोभ असर डाल रहा है।

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अलग-अलग असर चल रहा है ग्वालियर में आज 11 तो कल 13 और 18 को 16 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। भोपाल और इंदौर में ज्यादा फर्क नहीं है, यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास चल रहा है जबकि अधिकतम तापमान 32/33 डिग्री तक पहुंच गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर फरवरी माह के अंत में मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा।