WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Paddy Procurement Scam : धान उपार्जन घोटाले में EOW ने 8 जिलों की 38 समितियों के विरूद्ध FIR दर्ज की!

571
WhatsApp Image 2025 03 25 At 18.22.43

Paddy Procurement Scam : धान उपार्जन घोटाले में EOW ने 8 जिलों की 38 समितियों के विरूद्ध FIR दर्ज की!

एफआईआर में 145 लोगों के नाम, सिवनी की शंकुतला देवी राईस मिल के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण!

Jabalpur : आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) ने सिवनी जिले की शकुंतलादेवी राईस मिल के विरूद्ध धान उर्पाजन तथा शासकीय धान की मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच की। राईस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग के लिए प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई। मिल में 2297 क्विंटल चावल 4594 बोरियों में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का पाया गया।
बालाघाट जिले की राईस मिल का 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी मिला। शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक दीपक अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाये जाने पर EOW जबलपुर द्वारा धारा 316 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धान उपार्जन घोटाले में EOW द्वारा प्रदेशव्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है। जिला बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में धान उपार्जन में 50,000 क्विटंल की हेराफेरी मिली। ईओडब्लयू द्वारा 38 समितियों पर FIR की गई। ये समितियां हैं सीधी की बाघड़ क्रमांक-01 संतोषी महिला स्वसहायता समूह, केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति अमिरति, कुबेर वेयर हाउस अमिरति सेवा सहकारी समिति अमिरति, बाघड़ क्रमांक-02 सेवा सहकारी समिति बाघड़, टीकटकला संतोषी महिला स्वसहायता समूह, कमर्जी केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति चंदवाही, सेवा सहकारी समिति चंदवाही।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उकवा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुमादेही, सेवा सहकारी समिति चरेगांव, सेवा सहकारी समिति टाकाबर्रा, समिति मर्यादित नांदी तिरोड़ी, समिति मर्यादित भंडेरी तहसील बैहर, सेवा सहकारी समिति जरेरा, सेवा सहकारी समिति करंजा, सेवा सहकारी समिति सिवनी कलांसारद, सेवा सहकारी समिति चिखला सालेटेका, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी हरदोली तहसील तिरोड़ी, सेवा सहकारी समिति धनकोषा एवं वोथवा तहसील तिरोड़ी, सहकारी समिति मर्यादित महकेपार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसवाड़ा, विपणन सहकारी समिति खैरलाजी केन्द्र येनागोंदी, सेवा सहकारी समिति कटोरी, सेवा सहकारी समिति मोहगांवघाट, सेवा सहकारी समिति सालेबर्डी. सेवा सहकारी समिति रामपायली, सेवा सहकारी समिति भजिया दंड, सेवा सहकारी समिति टेकाड़ीघाट।

इसके अलावा उपार्जन केन्द्र सहकारी संस्था दलदल, उर्पाजन केन्द्र हिंरोदी। मैहर की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भदनपुर, सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकीसर। डिंडोरी की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरहरी। पन्ना की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी और सिवनी की संन्यासी बाबा स्व सहायता समूह ग्राम बोरी साहनगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी और शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा।