WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Retired DGP’s Murder : कर्नाटक के रिटायर्ड DGP ओम प्रकाश की हत्या, पत्नी पर इस वारदात की शंका!

पारिवारिक कलह के चलते हुई हत्या, पत्नी ने खुद पुलिस को फोन पर सूचना दी!

1340

Retired DGP’s Murder : कर्नाटक के रिटायर्ड DGP ओम प्रकाश की हत्या, पत्नी पर इस वारदात की शंका!

Bangalore : रविवार को कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश (68 साल) की हत्या हो गई। यह घटना शहर के एचएसआर लेआउट में शाम को हुई। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने ही अपने पति की हत्या की है। पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पत्नी ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के पुलिस विभाग के डीजीपी रहे अधिकारी की हत्या से सभी हैरान हैं।

ओम प्रकाश रिटायरमेंट के बाद बेंगलुरु में अपने घर में रह रहे थे। उनकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। कहा जा रहा है कि मानसिक संतुलन खो चुकी पत्नी ने रविवार शाम को ओम प्रकाश की हत्या कर दी और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में इस घटना का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है।

1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अग्निशमन दल और होम गार्ड के डीजीपी के रूप में सेवाएं भी दी। उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

 

पत्नी ने ही पुलिस को बताया

हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी ने खुद ही पुलिस को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ रिटायर्ड अधिकारी को देखकर हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह पारिवारिक झगड़ा हो सकता है। ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी पड़ोसियों, रिश्तेदारों और कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को थी। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पत्नी ने घर में खूब हंगामा किया था।

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के पुलिस विभाग के मुखिया रहे अधिकारी की हत्या से सभी हैरान हैं। रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने दुख जताते हुए कहा कि पहले से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा था। फिलहाल यह घटना दुखद है।