WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Pak Citizens Return : वतन वापसी की चेतावनी के अंतिम दिन 237 पाकिस्तानी लौटे!

मेडिकल ग्राउंड पर भारत आए पाकिस्तानियों को 29 अप्रैल तक मोहलत!

823

Pak Citizens Return : वतन वापसी की चेतावनी के अंतिम दिन 237 पाकिस्तानी लौटे!

New Delhi : पाकिस्तानी नागरिकों की वतन वापसी की डेडलाइन रविवार शाम खत्म हो गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने घोषणा की थी, कि भारत आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटना होगा। उसके बाद से देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने की डेडलाइन रविवार को समाप्त हो गई। इसके बाद भी कई पाकिस्तानी नागरिक अब भी भारत में रह गए हैं।

अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर तैनात प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण माहल ने बताया कि 29 अप्रैल तक अब सभी वीजा वाले पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत से 237 पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान गए और 116 भारतीय पाकिस्तान से वापस भारत लौटे। यह भी बताया कि अमृतसर के अटारी बॉर्डर से अब तक कुल 537 पाकिस्तानी अपने वतन पाकिस्तान वापस लौट गए। वहीं 1387 भारतीय अभी तक पाकिस्तान से भारत वापस लौट आए।

प्रोटोकॉल अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल तक अब सभी वीजा वाले पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा सकते है। रविवार को 237 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान भेजे गए और पाकिस्तान से 116 भारतीय नागरिक वापस लौट आए। आज चौथा दिन है और अभी तक 537 पाकिस्तानी नागरिक भारत से भेजे गए और पाकिस्तान से 1387 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे।

IMG 20250428 WA0009

किस दिन कितने पाकिस्तानी लौटे
24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे। 105 भारतीय नागरिक वापस भारत आए। 25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिक वतन भेजे गए। जबकि, 287 भारतीय नागरिक वापस भारत आए। 26 अप्रैल को 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 335 भारतीय नागरिक वापस भारत आए। आज 27 अप्रैल को 237 पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने वतन गए और 116 भारतीय नागरिक वापस भारत आए। ये आंकड़े भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों और पाकिस्तान सरकार के द्वारा भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस जाने के दिए गए अल्टीमेटम के बाद यानी 24 अप्रैल से है।