WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Cracked UPSC by Becoming a Mother : बच्चे के जन्म के 17वें दिन UPSC दी, रिजल्ट आया तो 45वीं रैंक हासिल!

फिलहाल IRS ऑफिसर हैं, अब उनकी जिद ने उन्हें IAS बनाया!

12660

Cracked UPSC by Becoming a Mother : बच्चे के जन्म के 17वें दिन UPSC दी, रिजल्ट आया तो 45वीं रैंक हासिल!

Thiruvananthapuram : केरल की मालविका जी नायर की कहानी किसी को भी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 3 बार सफलता हासिल की। उनका लक्ष्य आईएएस अफसर बनना था, जो उन्होंने अंततः पा लिया। इस बार के यूपीएससी रिजल्ट 2024 में उन्हें 45वीं रैंक हासिल हुई है। मां बनने के बाद भी उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी और सिलेक्शन लिस्ट में जगह बनाकर ही सांस ली।

IMG 20250501 WA0087

मालविका जी नायर केरल की रहने वाली हैं। फिल्हाल वे आईआरएस अफसर हैं और चाइल्ड केयर लीव यानी सीसीएल पर हैं। उनके पति ट्रेनी आईपीएस अफसर हैं। पति और परिवार के सहयोग से उन्होंने मां बनने के मात्र 17 दिन के अंदर यूपीएससी परीक्षा दी और पास होकर सफलता की एक नई कहानी रच दी। मालविका की यूपीएससी सक्सेस स्टोरी हर उस मां के लिए प्रेरणा है, जो जिंदगी में कुछ करना चाहती है।

सफलता मिली आखिरी अटेंप्ट में 

संघ लोक सेवा आयोग ने 22 अप्रैल 2025 को यूपीएससी रिजल्ट जारी किया। इस रिजल्ट में बेटियां छा गई। ऑल इंडिया रैंक 1 और 2 पर शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल हैं। यूपीएससी टॉपर लिस्ट में केरल के अलाप्पुझा जिले के चेंगन्नूर की रहने वाली मालविका जी नायर का भी नाम है। उन्होंने 45वीं रैंक के साथ यूपीएससी टॉपर लिस्ट में जगह बनाई। उन्होंने बताया कि आईएएस में जाने का यह उनका आखिरी प्रयास था। अभी वे भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं, लेकिन अब जल्द ही आईएएस की कुर्सी पर बैठेंगी।