WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Additional DA to Employees : राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि का आदेश जारी किया, एरियर राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में

778
WhatsApp Image 2025 05 08 At 18.13.45

Additional DA to Employees : राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि का आदेश जारी किया, एरियर राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में

भोपाल: राज्य शासन वित्त विभाग ने आज शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 मई 2025 ( भुगतान माह जून 2025) से किया जाएगा। एक जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान पांच समान किश्तों में माह जून से अक्टूबर तक किया जाएगा।

इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान प्रचलित महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि 1 जुलाई 2024 से और अतिरिक्त दो प्रतिशत की वृद्धि एक जनवरी 2025 से की जाएगी। इस प्रकार वर्तमान प्रचलित महंगाई भत्ते की दर 50% से बढ़कर 55% हो जाएगी। महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2024 से 53% और 1 जनवरी 2025 से कुल 55% हो जाएगी।

इस संबंध में राज्य शासन वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2025 05 08 at 18.12.32

WhatsApp Image 2025 05 08 at 18.12.32 1