WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Achievement: 60 घंटे में आवेदक को मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

556

Big Achievement: 60 घंटे में आवेदक को मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

भोपाल:  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को ढाई दिन यानी 60 घंटे के अंदर नया बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूरे देश में घरेलू बिजली कनेक्शन देने में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आला अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। राजधानी सहित पूरे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में इस नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बिजली बिल की शिकायतों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिम्मेदार अफसरों को निर्देशित किया गया है कि बिजली चोरी बहुल क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्ती से काम किया जाए। खराब और जले हुए मीटरों को तत्काल बदलने का भी एक अभियान चलाया जाए। बिजली चोरी पकड़ने के प्रकरणों में डिजीटल पंचनामा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से हल किया जाए।