WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाई सिंदूरी महेश्वरी साड़ी की डिमांड

PM मोदी के आज भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेने के लिए मंत्री निर्मला भूरिया ने खरीदी सिंदूरी महेश्वरी साड़ी

1364

ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाई सिंदूरी महेश्वरी साड़ी की डिमांड

 

– राजेश जयंत की रिपोर्ट 

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद महेश्वरी साड़ी की मांग बढ़ गई है। मध्य प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंदूरी रंग की महेश्वरी साड़ी खरीदी है।यह सम्मेलन देवी अहिल्या बाई के 300वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

IMG 20250531 WA0007

 *”महेश्वरी साड़ी का महत्व”* 

देवी अहिल्या बाई होल्कर ने ढाई सौ साल पहले महेश्वरी साड़ी बनवाना शुरू किया था। महेश्वरी साड़ी मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मानी जाती है। रेशम और सूती धागों से बनी महेश्वरी साड़ी की अलग कला है। यह साड़ी फैशन से कभी बाहर नहीं जाती।

IMG 20250531 WA0005

 *”महेश्वरी साड़ी की विशेषता”* 

हाथ से बुनी हुई साड़ी।

एक लाख से ऊपर की साड़ी बनाने में एक महीने से ज्यादा समय लगता है।

महेश्वरी साड़ी देश में नहीं, विदेश में भी प्रसिद्ध है।

सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महेश्वरी साड़ी खरीदने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बुनकरों को बढ़ावा देना है।