WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी- बारिश, पूर्वी राज्यों में कहर बरपा कर चक्रवात खत्म, ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बारिश की संभावना

658

Weather Update: उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी- बारिश, पूर्वी राज्यों में कहर बरपा कर चक्रवात खत्म, ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज उत्तर भारत के लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त प्रभाव डालेगा। सभी जगह तेज बारिश या बर्फबारी की संभावना है। यहां पर बादल चक्राकार स्थिति में है। पश्चिमी बादलों की अन्य खेप राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और बिहार से भी गुजर रही है, जिसके चलते आंशिक बारिश हो सकती है। दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग से पूर्व की ओर बादल सक्रिय हैं। ग्वालियर सहित पूर्वी भाग में बादल दिखाई देंगे, बारिश भी अचानक हो सकती है। इंदौर सहित पश्चिमी भाग में बादल कमजोर स्थिति में है इसलिए धूप चमक रही है। यहां 34/35 डिग्री अधिकतम तापमान है। इंदौर में 2/3 जून से बारिश की संभावना बन रही है।

मेघालय, असम और अरुणाचल के रास्ते चक्रवात गुजरते वक्त समाप्त हो गया मगर उसके असर के बादल बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में बरस रहे हैं। जबकि बंगाल की खाड़ी से मूड रहे बादल दक्षिण पूर्व के बादलों के पैरेलल चलते हुए केरल, तेलंगाना, आंध्रा, तमिलनाडु को भिगो रहे हैं। महाराष्ट्र में भी बादल है जो हल्की वर्षा कर सकते हैं। गुजरात शांत है।