WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अगले 36 घंटों में दूसरा विक्षोप पूर्व दिशा से,उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी

MP में आज से ठंडी हवाएं

1375
Weather Update: अगले 36 घंटों में दूसरा विक्षोप पूर्व दिशा से,उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी

Weather Update: अगले 36 घंटों में दूसरा विक्षोप पूर्व दिशा से,उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: देश और मध्य प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। MP में 2 दिन के बाद आज सुबह से ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हवाएं चल रही हैं। यह असर अगले 3 दिन तक लगातार रहेगा। अगले 36 घंटों में दूसरा विक्षोप पूर्व दिशा से चला आ रहा है जो एक बार फिर उत्तरी पहाड़ी राज्यों को बर्फ़बारी से नहला सकता है।

मौसम के नित नए उतार चढ़ाव के लिए वर्ष 2022 का प्रारम्भ शीत ऋतु के लिए याद रखा जायेगा। साल की शुरुआत से ही ठण्ड ने जो तेवर दिखाएँ हैं उसने आधे से ज़्यादा राज्यों को ठिठुरा दिया है और ये सिलसिला आज भी चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल उत्तर से पूर्व की ओर चल पढ़े विक्षोप के बाद अगले 36 घंटों में दूसरा विक्षोप पूर्व दिशा से चला आ रहा है। जो एक बार फिर उत्तरी पहाड़ी राज्यों को बर्फ़बारी से नहला सकता है।

मध्य प्रदेश में आज से ठंडी हवाएं लगातार तीन दिन तक अपना जोहर दिखाएंगी। पूर्वी हिस्से में आज भी बादल रहेंगे। प्रदेश में रविवार से फिर तापमान में दो से तीन डिग्री क्रमशः बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह दक्षिण के बादलों की लहर है जो ऊपर उठते हुए पूर्व की ओर जा रही हैं, इससे दक्षिण राज्यों सहित महाराष्ट्र में तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी जबकि उत्तरी राज्य ठण्ड से कुछ दिन और कांपते रहेंगे।