WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के सिएटल स्पेस नीडल पर पहली बार फहराया गया भारत का तिरंगा

665
WhatsApp Image 2025 08 17 At 17.33.08

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के सिएटल स्पेस नीडल पर पहली बार फहराया गया भारत का तिरंगा

सिएटल: अमेरिका के सिएटल स्थित प्रतिष्ठित स्पेस नीडल पर पहली बार भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार था, जब किसी विदेशी राष्ट्र का झंडा सिएटल के प्रतिष्ठित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल जैसे लोकप्रिय अमेरिकी स्थल पर लहराया। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता और मेयर ब्रूस हैरेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। किंग काउंटी ने 15 अगस्त को भारत दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया।

IMG 20250817 WA0069

सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों पर दिखा भारतीय तिरंगा

बता दें कि इस मौके पर त सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान और सांस्कृतिक नृत्य हुआ। सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों को भारतीय तिरंगा की आकृति वाली रोशनी बिखेरी गई। स्पेस नीडल टॉवर पर लहराते भारतीय तिरंगे को दोनों देशों के बीच के मजबूत रिश्ते और इस इलाके की विविधता का सम्मान बताया गया।