WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

वरिष्ठ IAS कंसोटिया आज होंगे रिटायर, बर्णवाल या राजन हो सकते है ACS होम, CS अनुराग जैन की नई पारी कल से होगी शुरू 

435
WhatsApp Image 2024 10 25 At 18.16.58

वरिष्ठ IAS कंसोटिया आज होंगे रिटायर, बर्णवाल या राजन हो सकते है ACS होम, CS अनुराग जैन की नई पारी कल से होगी शुरू 

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जे एन कंसोटिया आज रिटायर हो जाएंगे। वल्लभ भवन के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल या अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाए जा सकते हैं।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन एक साल का एक्सटेंशन मिलने के बाद एक सितंबर से सेवा वृद्धि की अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से रुकी प्रशासनिक सर्जरी को सितंबर के पहले सप्ताह में ही अंजाम मिलने के आसार है। वरिष्ठ आईएएस जेएन कंसोटिया और विधि विभाग के प्रमुख सचिव नरेन्द्र प्रताप सिंह आज रविवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके स्थान पर नए अफसरों की पदस्थापना की जाना है। अब गृह विभाग की कमान ऐसी अफसर को सौपी जा सकती है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने कूल रहकर काम कर सके। इसमें वन विभाग के एसीएस और कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल या उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन में से किसी एक के नाम पर सहमति बन सकती है। वहीं जिलों में पदस्थ दस से बारह कलेक्टर और उज्जैन सहित कुछ कमिश्नरों की पोस्टिंग की जा सकती है। मंत्रालय स्तर पर भी फेरबदल अब मुख्य सचिव के हिसाब से किया जाएगा।

प्रशासनिक सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ एक बार चर्चा हो चुकी है लेकिन उसे इसलिए फाइनल नहीं किया गया था क्योंकि तब तक सीएस के एक्सटेंशन का मामला फाइनल नहीं हुआ था। अब अनुराग जैन को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का एक्सटेंशन मिल चुका है। इसके आदेश भी डीओपीटी जारी कर चुका है। एक सितंबर से उनका नया कार्यकाल शुरु हो जाएगा है।