WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: 3 चक्रवाती तूफान सक्रिय, शक्तिशाली तूफान नांडो बनेगा भारत के लिए खतरा, तमिलनाडु और केरल में आज हो सकती है भारी बारिश

MP में दोपहर बाद बारिश के आसार

1451

Weather Update: 3 चक्रवाती तूफान सक्रिय, शक्तिशाली तूफान नांडो बनेगा भारत के लिए खतरा, तमिलनाडु और केरल में आज हो सकती है भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पूर्वी दिशा में एक के बाद एक तीन चक्रवाती तूफान सक्रिय हैं ये हैं नियोग्री, मिरासोल और नांडो। भारत के नजदीक मिरासोल तूफान है जो आज 75 km प्रति घंटे की रफ्तार से हांगकांग में आज घुसेगा और शनिवार की रात को बिखर जाएगा। इसका प्रभाव म्यांमार में और भारत के उत्तर – पूर्वी भाग में बादलों को प्रेशर देगा।

दूसरा सर्वाधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान है नांडो, जो फिलीपींस सागर से 220 km की गति से उठता हुआ चीन के हांगकांग के बेहद नजदीक बुधवार को आयेगा। ये 195 km की रफ्तार में होकर भी बिखर जाएगा। लेकिन इसका व्यास (आकार) मिरासोल से 5 गुना बड़ा होगा, इसलिए भारत के उत्तर – पूर्व राज्यों में ये सितंबर के आखिरी सप्ताह में तगड़ा प्रभाव डालेगा। असर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तक फैलेगा।

तीसरा तूफान उत्तरी प्रशांत सागर में नांडो के पीछे है जो आज रात को 120 km की रफ्तार में होकर मंगलवार की पूर्व से उत्तर की ओर जापान के नजदीक तक जाएगा। हालांकि भारत पर इसका असर नहीं होगा लेकिन इसकी हवाओं से नांडो तूफान और शक्तिशाली हो जाएगा।

*भारत में मौसम* 

तमिलनाडु और केरल में आज भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में पूर्वी छोर से बादलों का जमाव हो रहा है जो दक्षिण पश्चिम राज्यों में अगले 36 से 72 घंटों में दस्तक देंगे। महाराष्ट्र में भी मुंबई समय पश्चिम हिस्से में आज कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बादल रहेंगे, बारिश की संभावना दिन में कमजोर रहेगी, लेकिन दोपहर बाद बादलों की जमावट बढ़ जाएगी जिससे कुछ स्थानों जबलपुर, भोपाल, इंदौर में बारिश हो सकती है।