WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत हुआ शांत, बंगाल की खाड़ी में बना है नया चक्रवात, भारी बारिश की संभावना

1420

Weather Update: उत्तर भारत हुआ शांत, बंगाल की खाड़ी में बना है नया चक्रवात, भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत की पूर्व दिशा में बहुत खलबली चल रही है। जहां रगासा (नोंडा) नामक चक्रवात के आने की आहट से म्यांमार, चीन, थाईलैंड, वियतनाम जैसे कई देश कांप रहे हैं वही बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवात में उदय ले लिया है।

बहरहाल यह बाल अवस्था में है लेकिन इस इसका झुकाव सीधे उड़ीसा, बंगाल, रांची, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ होगा। साथ ही दक्षिण पूर्व के बादल भारत के दक्षिणी राज्यों समेत महाराष्ट्र और गुजरात तक असर डालेंगे।

 

पीछे आ रहा रगासा तूफान 260 किलोमीटर तक की रफ्तार में सोमवार को आ जाएगा। इसके प्रभाव से बादलों का दबाव बंगाल की खाड़ी में बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते ही नए चक्रवात का उदय हुआ है। यह तूफान 25 सितंबर को 110 की स्पीड से खत्म होगा और इसके बिखराव से भारत के पूर्व और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन जाएगी।

उत्तर भारत में सभी राज्य शांति प्रिय अवस्था में आ गए हैं, यहां बारिश की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई है। केवल बिहार में आज संभावना रहेगी। इसके अलावा गुजरात में भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है जबकि महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में आज भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। सामान्य बारिश की संभावना भी रहेगी। दोपहर 4:00 बजे के बाद बादलों की चाल बनेगी, तब तक उमस का वातावरण रहेगा। रात तक बादलों का जमाव होगा, बिजली कड़क सकती है, तेज हवाएं चलने की संभावना है।