WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: तूफान का खतरा पश्चिमी बंगाल में, उत्तर – पश्चिम से मानसून विदा, रगासा तूफान हुआ 270 km की गति से उग्र, MP के आधे भाग में बादलों का बसेरा

1660

Weather Update: तूफान का खतरा पश्चिमी बंगाल में, उत्तर – पश्चिम से मानसून विदा, रगासा तूफान हुआ 270 km की गति से उग्र, MP के आधे भाग में बादलों का बसेरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के उत्तर और पश्चिमी राज्यों से मानसून लगभग विदा हो चुका है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बना चक्रवाती तूफान बंगलादेश के बाद पश्चिमी बंगाल की ओर अग्रसर है। यहां भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही झारखंड में भी शाम तक बारिश की संभावनाएं बन सकती है। इसका असर ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में भी बादल जमा है जिससे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की तरफ बादलों का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र में आज मुंबई सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है।

IMG 20250922 WA0041

मध्य प्रदेश के आधे भाग में बादलों का बसेरा है। उत्तरी भाग को छोड़कर निचले भाग में बारिश की संभावना बनी रहेगी। सितंबर अंत तक प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, खंडवा, हरदा, सिवनी आदि इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी बीच-बीच में हो सकती है।

इधर भारत की पूर्वी दिशा में विशाल चक्रवात रगासा अब 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चीन की ओर आगे बढ़ रहा है। सिर्फ चीन ही नहीं, यह फिलिपींस सहित कई देशों में भी तबाही फैला रहा है। अगले तीन दिनों तक यह बेहद प्रभावी रहेगा और भारत के नजदीक आते-आते बंगाल की खाड़ी में बादलों का भारी जमाव होगा। शुक्रवार तक इसका अंत होने की संभावना है लेकिन तब तक भारत के दक्षिण पश्चिम भाग में बारिश की संभावना अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बनी रहेगी।