WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बंगाल में आज फिर भारी बारिश, MP में कल से अगले 4 दिनों तक वर्षा का जोर,दोनों शक्तिशाली चक्रवात भारत की दिशा में अग्रसर

1545

Weather Update: बंगाल में आज फिर भारी बारिश, MP में कल से अगले 4 दिनों तक वर्षा का जोर,दोनों शक्तिशाली चक्रवात भारत की दिशा में अग्रसर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज बारिश होगी। जबलपुर, कटनी, उमरिया, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, सागर आदि इलाकों में बारिश संभव है। कल से बारिश मध्य और पश्चिमी हिस्से में भी होगी। 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश में कई जगह भारी बारिश की संभावना बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के साथ हो सकती है। बादलों का बहाव चक्रवाती तूफान रगासा के प्रभाव से होगा।

270 km की रफ़्तार से चला रगासा तूफान म्यांमार के पास आज हनोई में दाखिल हो गया है। इसके प्रभाव से चाइना ग्रसित है। इसकी गति अब 95 km प्रति घंटा हो गई है, कल इसका अंत होगा जब यह पूरी तरह बिखर जाएगा और इसके बिखरे बादल म्यांमार, बंगलादेश, थाईलैंड, बंगाल की खाड़ी और भारत के उत्तर – पूर्वी राज्यों में तेज बारिश करेंगे।

रगासा तूफान का असर उड़ीसा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र और कर्नाटक में होगा। तेज हवाओं से बारिश होगी। तमिलनाडु केरल में भी वर्षा की संभावना है।

एक और शक्तिशाली तूफान बुआलोई (ओपांग) आज फिलीपींस में 100km की रफ्तार से भीषण बारिश करेगा। इसकी शक्ति परिवर्तित होती रहेगी। फिलीपींस से गुजरते वक्त शुक्रवार को इसकी गति 85km होगी जबकि रविवार को वियतनाम, लोस पहुंचते हुए यह फिर शक्तिशाली होकर 120km में बदल जाएगा। सोमवार को म्यांमार के नजदीक आकर इसका बिखराव 85km की गति से होगा, यह स्थिति भी इतनी गति में खतरनाक होगी और म्यांमार, बंगाल की खाड़ी और भारत के पूर्वी दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की स्थिति बनेगी।

उत्तर भारत में पश्चिम से पूर्व की ओर भी बादल बह रहे हैं। ये अफगानिस्तान से तजाकिस्तान होते हुए पूर्व दिशा में जा रहे हैं। भारत पर इससे आज असर नहीं है।