WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अब गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाके में बना चक्रवात, बुआलोई चक्रवात म्यांमार के नजदीक पहुंचा 

1252

Weather Update: अब गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाके में बना चक्रवात, बुआलोई चक्रवात म्यांमार के नजदीक पहुंचा 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को लपेटे में ले रहे बादलों का झुंड अब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात में बदल रहा है। इसका एक सिरा अरब सागर की ओर है तो दूसरा राजस्थान की तरफ। अगले 24 घंटे में इसकी समीक्षा हो सकेगी कि यह किस दिशा में आगे बढ़ेगा, बहरहाल गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के पश्चिम – दक्षिण हिस्से में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। दोपहर बाद प्रदेश के उत्तरी भाग में भी बादल पहुंचेंगे।

इधर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के असर से बादलों का जमाव हो रहा है जो आज आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में दोपहर बाद बारिश को अंजाम देंगे। यहां भारी बारिश की संभावना अगले 7 दिनों तक रहेगी।

भारत की पूर्वी दिशा में चक्रवात बुआलोई डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से म्यांमार के नजदीक पहुंच रहा है। कल इसका अंत होगा 95 किलोमीटर की रफ्तार से। आज रात को ये म्यांमार के नजदीक पहुंच जाएगा और कल म्यांमार में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसका अंत हो जाएगा। इसके बिखरे हुए बादलों का रुख भारत के दक्षिण- पूर्वी भाग में खासकर असर डालेगा।