WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Ex IAS Sharad Ved is NO More: पूर्व आईएएस अधिकारी शरद वेद का चेन्नई में निधन

1317

Ex IAS Sharad Ved is NO More: पूर्व आईएएस अधिकारी शरद वेद का चेन्नई में निधन

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के पूर्व अधिकारी शरद वेद का कल शाम चेन्नई में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शरद परिवार के साथ अंडमान निकोबार घूमने गए थे जब वे वहां से चेन्नई के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम होने पर चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां कल शाम उन्होंने आखिरी सांस ली।
शरद वेद रीवा के संभागीय कमिश्नर के साथ ही मध्य प्रदेश शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वे इंदौर नगर निगम के कमिश्नर भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वे इंदौर में बस गए थे।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत वेद का अंतिम संस्कार आज सुबह चेन्नई में कर दिया गया। उनके बेटे अमित ने मुखाग्नि दी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एस एस उप्पल,प्रभात पाराशर सहित कई अधिकारियों ने शरद वेद के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

collage 8 5

मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि!