WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

रोहित शर्मा ODI इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बने

696
WhatsApp Image 2025 11 30 At 15.03.06

रोहित शर्मा ODI इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बने

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़कर अब सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी के रूप में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

शाहिद अफरीदी ने अपने वनडे करियर में कल 351 छक्के लगाए थे लेकिन आज रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने इस रिकार्ड को ब्रेक कर दिया है। रोहित अभी तक 352 छक्के लगा चुके हैं।

जानिए वनडे मैच में पहले 10 खिलाड़ी जो बेस्ट सिक्स हीटर हैं

रोहित शर्मा (भारत) 352 छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 351 छक्के

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 331 छक्के

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 270 छक्के

एमएस धोनी (भारत)- 229 छक्के

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)- 220 छक्के

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)- 204 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 200 छक्के

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 195 छक्के

सौरव गांगुली (भारत)- 190 छक्के