WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना, राजस्थान और MP में ठंड बढ़ेगी, दक्षिण में 3 चक्रवातों में आपसी उथल पुथल

678

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना, राजस्थान और MP में ठंड बढ़ेगी, दक्षिण में 3 चक्रवातों में आपसी उथल पुथल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादलों का फैलाव राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक हो जाएगा। राजस्थान के अलावा कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में बादल सक्रिय होंगे, कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख के पहाड़ों पर बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा होगा। कल शाम से पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का झुकाव राजस्थान की ओर होने से राजस्थान में भी तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है वहीं मध्य प्रदेश में ग्वालियर में 8, जबलपुर में 6, भोपाल में 9 और इंदौर में 9/10 डिग्री न्यूनतम तापमान होगा। आज दिन में शीत लहर चलने की संभावना भी है।

दक्षिण महासागर में तीन चक्रवात उथल पुथल मचा रहे हैं इनमें से कोकोस आइलैंड पहुंच रहे चक्रवात (ओ5यू) की दिशा तय हो गई है। यह पश्चिम की ओर जा रहा है जो आज 65 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है तथा 100km तक जाकर 16 दिसंबर को बिखर जाएगा। अलावा इसके पीछे और आगे एक एक चक्रवात भी हैं जिनकी दिशा तय नहीं है जो अभी आकार ले रहे हैं। इन चक्रवातों से दक्षिण भारत के मौसम में परिवर्तन की संभावना है।