WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Report: MP में कल से और तेज होगी ठंड, UP, बिहार में खतरनाक कोहरा

उत्तर से लेकर दक्षिण के तेलंगाना तक ठंड का असर

635
WhatsApp Image 2025 12 24 At 8.32.58 AM

Weather Report: MP में कल से और तेज होगी ठंड, UP, बिहार में खतरनाक कोहरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में कल गुरुवार से ठंडी हवाओं के साथ ठंड में इजाफा होगा। ग्वालियर में न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरेगा, जबलपुर में 2, भोपाल में 2 और इंदौर में 1 डिग्री पारा लुढ़केगा। जबकि अधिकतम पारा भोपाल में 25, इंदौर में 26, जबलपुर में 25 और ग्वालियर में 24 डिग्री होगा। प्रदेश के उत्तर पूर्व इलाकों में कोहरा छाएगा जो यूपी के दायरे में आएगा।

आज उत्तर प्रदेश और बिहार में घना और खतरनाक कोहरा छाया हुआ है। जबकि राजस्थान के पश्चिम भाग, पंजाब के उत्तरी और कश्मीर के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर है।

लद्दाख में 28 दिसंबर से तेज बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ से होने की संभावना प्रबल है। यह बर्फबारी पूरे एक सप्ताह तक चलने की संभावना है। विक्षोभ के बादल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी छाएंगे। हवाएं पश्चिम से उत्तर पूर्वी की ओर होंगी।
दक्षिण पश्चिम भाग से बादलों की लहर महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश होकर गुजर रही है। मुंबई आज बादलों की आगोश में रहेगा। न्यूनतम पारा 20 रहेगा, जबकि अधिकतम 28 डिग्री। नाशिक देवलाली, नागपुर तक ठंड का असर है। यहां इंदौर जैसी ठंड बनी हुई है। यही नहीं तेलंगाना, रायपुर में भी ठंड का तेज असर बना हुआ है।