WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दक्षिण राज्यों में चक्रवात का खतरा, ठंड से उत्तर भारत थर्राया, MP में ग्वालियर सर्वाधिक ठंडा

654

Weather Update: दक्षिण राज्यों में चक्रवात का खतरा, ठंड से उत्तर भारत थर्राया, MP में ग्वालियर सर्वाधिक ठंडा

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में ठंड से कई राज्यों में बुरी हालत है। तापमान तेजी से नीचे आ पहुंचा है। श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 11, दिन का 4 है, यहां 12 जनवरी को बर्फ गिर सकती है। जबकि लेह में 17 जनवरी से बर्फबारी होगी, 11 जनवरी से बादल छाएंगे। यहां दिन का तापमान माइनस 14 है तो रात का माइनस 24 चल रहा है।

ठंड से अन्य राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली तक भारी गिरफ्त में हैं। शिमला में भी दिन का 8 तो रात का माइनस 2 हो गया है। दिल्ली में दिन का तापमान नीचे आया है यहां दिन में 20 डिग्री तो रात का 5 डिग्री है।

पश्चिमी द्वार से कल से बादलों का आगमन होगा जो पहाड़ी राज्यों में तापमान में हल्का उछाल ल सकते हैं। उत्तर भारत में आज भी घना कोहरा पंजाब, राजस्थान से लेकर हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग में छाया हुआ है।

दक्षिण महासागर में चक्रवात का खतरा बढ़ गया है। हालांकि चक्रवात श्रीलंका के पास है लेकिन अब उसकी स्पीड 55 km हो गई है आज रात तक इसके पूर्ण आकार में आने की संभावना है। इसकी मौजूदा गति से लग रहा है कि चक्रवात श्रीलंका से गुजरेगा और भारत के तमिलनाडु, केरल इससे प्रभावित हो सकते हैं। बहरहाल बादलों का प्रवाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण भाग में है, जहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं।

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक ठंड ग्वालियर में है जहां दिन का तापमान 20 डिग्री तक आ पहुंचा है जबकि रात का केवल 3 डिग्री हो गया है। दूसरे क्रम पर जबलपुर है जहां न्यूनतम तापमान 6, भोपाल में 8 और इंदौर में 10 डिग्री है। अगले तीन दिन प्रदेश में बादल भी छाएंगे जिससे तापमान में उछाल आएगा।