WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह से उत्तर भारत पर छाएगा,16 जनवरी से गिरेगी बर्फ, कश्मीर में 18 से बारिश

694

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह से उत्तर भारत पर छाएगा,16 जनवरी से गिरेगी बर्फ, कश्मीर में 18 से बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह से उत्तर भारत पर छाएगा। अभी अफगानिस्तान, उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान में कहर बरपा रहा है। ताजा अनुमान है आज से उत्तर भारत में बादल छाएंगे और 16 जनवरी से लद्दाख सहित शीर्ष पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फ गिरने लगेगी। 18 जनवरी से कश्मीर में बारिश शुरू हो जाएगी, 20, 21 जनवरी को तेज़ बारिश संभावित है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होगी।

रोज की अपेक्षाकृत आज घने कोहरे का फैलाव कम है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के उत्तरी भाग, यूपी और बिहार के पूर्वी भाग में घना कोहरा रहा है।

उत्तर भारत में ठंड अभी भी तेज पड़ रही है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ ही पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1, हरियाणा के करनाल में 2 तक आ गया है जबकि दिन में भी दोनों प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली में भी दिन का तापमान 17 हो गया जबकि रात का 6 डिग्री तक चला गया है। यूपी के प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 है।

मध्य प्रदेश में अभी भी सर्वाधिक ठंड ग्वालियर बेल्ट में पड़ रही है जहां दिन का तापमान 20 और रात का 6 डिग्री चल रहा है। कल से यहां ठंडी हवाओं से रात का तापमान 2 डिग्री और गिर सकता है। दूसरे क्रम पर जबलपुर में 8 डिग्री पर है जहां कल 7 डिग्री हो सकता है। तीसरे पर भोपाल है जहां रात का तापमान 9 डिग्री जो कल 8 डिग्री हो सकता है, जबकि इंदौर में 10 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान है, जिसमें दो दिन में और उछाल आ सकता है।

दक्षिण महासागर में पैदा हुआ चक्रवात बनने से पहले कमज़ोर हो गया है। 55 से रिवर्स होकर 35 km की रफ्तार में हो गया है। इससे बादलों का फैलाव तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्रा, उड़ीसा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक है।