WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Bar Association के चुनाव को लेकर दो गुटों में भिड़ंत:लाहौर हाई कोर्ट के अंदर एक पुरुष और एक महिला वकील के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

265

Bar Associationके चुनाव को लेकर दो गुटों में भिड़ंत:लाहौर हाई कोर्ट के अंदर एक पुरुष और एक महिला वकील के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

लाहौर हाई कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान एक पुरुष और महिला वकील के बीच मारपीट हो गई। यह घटना कोर्ट परिसर के अंदर हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वकील आपस में जूतम पैजार करते हुए दिख रहे हैं। मारपीट और लात-घूसों का ये वीडियो न्याय के मंदिर में चल रहा है, ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते मामला मारपीट, गाली-गलौच और नारेबाजी तक पहुंच गया।  वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं।

एक वकील तो महिला के साथ मारपीट करता दिखा और फिर वो महिला वकील के ऊपर पंखे का एक हिस्सा फेंकती हुई नजर आई। जिस समय से मारपीट और हंगामा हो रहा था, उसी समय किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता