WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत और तेलंगाना, छग, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश

मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, तापमान में आई कमी

610

Weather Update: उत्तर भारत और तेलंगाना, छग, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत में दो भागों में दिखाई दे रहा है जबकि पश्चिमी हवाओं का असर पूरे भारत में चल रहा है। पहला भाग उत्तर भारत में पश्चिम से आता हुआ बादलों का रैला राजस्थान, पंजाब, कश्मीर से लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी होते हुए पूर्व दिशा की और अग्रसर है। जबकि दक्षिण पश्चिम दिशा से बह कर आए बदल महाराष्ट्र कर्नाटक और केरल के रास्ते जमा होकर तेलंगाना, आंध्रा, छग, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बंगाल, बिहार, असम, अरुणाचल मेघालय और बंगलादेश होते हुए पूर्व की ओर कूच कर रहे हैं। इन सभी प्रभावित राज्यों में हवाओं जा असर है और कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। आज सुबह प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में तेलंगाना, छग के बादलों का असर रहा है। प्रदेश में 19 से 21 के बीच बारिश का असर रह सकता है जब बादलों का आगमन राजस्थान, गुजरात की ओर से होगा। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री और गिरावट आ सकती है।
दक्षिण महासागर में पपुआ न्यू गुनिया के दक्षिण में एक चक्रवात बलशाली होकर ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में शनिवार को दाखिल होगा। इसके असर से बादलों का झुकाव भारत के दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ सकता है, जिससे अगले सप्ताह से भारत के दक्षिणी छोर पर पूर्वी हवाएं पश्चिम की ओर जाने के लिए बादलों संग ताकतवर बन सकेंगी।