WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Chain Snatching; दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, धक्का देकर बदमाश फरार

311

Chain Snatching; दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, धक्का देकर बदमाश फरार

बीच बाजार बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश 25 सेकंड में फरार हो गए ,घटना नागौरी गार्डन, कोतवाली थाना क्षेत्र  शाम करीब 6 बजे पीड़िता प्रकाश देवी गोस्वामी अपने पति के साथ शोक सभा से लौट रही थीं। रास्ते में चप्पल खरीदने के लिए शॉप पर रुकीं।जैसे ही उनके पति एक्टिवा पार्क करने साइड में गए… उसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर पहुंचे और झपट्टा मारकर चेन खींच ली

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की, जिससे चेन का कुछ हिस्सा बच गया… लेकिन बदमाश ढाई तोला चेन का एक टुकड़ा लेकर नीली पल्सर बाइक से फरार हो गए .

पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है पुलिस का कहना है कि बदमाश पहले से महिला का पीछा कर रहे थे। इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है