WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रिश्वत की मांग करने वाली सरपंच पूजा पासी को नोटिस, CEO ने 3 दिनों में मांगा जवाब

जानिए क्या है पूरा मामला?

499

रिश्वत की मांग करने वाली सरपंच पूजा पासी को नोटिस, CEO ने 3 दिनों में मांगा जवाब!

Ratlam : जिले की ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पूजा पासी द्वारा ग्राम पंचायत भैसाना की शासकीय भूमि को अनाधिकृत रूप से पट्टे पर वितरित किये जाने एवं इसके बदले रिश्वत की मांग की जाने पर सरपंच के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन उज्जैन में आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के विरुद्ध होकर घोर लापरवाही को परिलक्षित करता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम सुश्री वैशाली जैन द्वारा ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पूजा पासी को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिनों के भीतर प्रमाण सहित समक्ष रुप से हाजिर होकर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी!