WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आज हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हो सकती है तेज वर्षा,MP में कल से बढ़ेगा तापमान

545

Weather Update: आज हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हो सकती है तेज वर्षा,MP में कल से बढ़ेगा तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज ऊंची हवाओं संग मध्य प्रदेश और राजस्थान से यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर की ओर उठते हुए उत्तर से पूर्व की ओर जा रहे हैं। इससे उक्त राज्यों में तेज वर्षा संभावित है।
जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है। लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फबारी आज भी होगी। अगला विक्षोभ अगले 24 घंटों में राजस्थान से उत्तर भारत की ओर जा सकता है।

*MP अगले 8 दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री…! अनुमान अलग अलग*
मध्य प्रदेश में आज ग्वालियर, शिवपुरी,गुना सहित पूर्वी भाग में बारिश की संभावना है। भोपाल, जबलपुर में बादल रहेंगे, बारिश कहीं कहीं हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मौसम को लेकर अलग अलग अनुमान मौसम साइड बता रहे हैं, इनके अनुसार अगले 8 दिन में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक बढ़ सकता है।
Day and Time अनुसार 39 डिग्री, weather25.com अनुसार 40 डिग्री जबकि AccuWeather का अनुमान है कि 44/45 डिग्री अधिकतम तापमान जाएगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 31/32 अधिकतम तापमान चल रहा है, कल से बढ़ने लगेगा। 8 दिन में ही अचानक 8 से 12 डिग्री तक तापमान का बढ़ना चिंताजनक हो सकता है, अलावा न्यूनतम तापमान में भी 6/7 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दिन में लू चलने से बीमारियां बढ़ सकती हैं और बिजली की खपत में तेजी आ सकती है।
पश्चिमी हवाओं के जवाब से हिंद महासागर में बादलों का हुजूम इकट्ठा हो रहा है पूर्व से आकर पश्चिम की ओर बढ़ने वाले यह बादल अभी स्थिर है और अनुकूल हवाओं का इंतजार कर रहे हैं, फिर भी अंडमान निकोबार में बारिश की संभावना है।