WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

New Initiative In MP On The Eve Of International Women’s Day: महिला कॉन्स्टेबल पूरे MP में ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगी

1495

 

 

भोपाल: मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा एक नई शुरुआत की जा रही है। इसकी घोषणा आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अब पूरे प्रदेश में महिला कांस्टेबल ट्राफिक व्यवस्था संभालेगी।

 

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी बेटियां समाज में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यह दिन हमारे लिए आत्म गौरव और आत्म बल का दिन होगा।