WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

ED Raid at AAP MP Ashok Mittal’s Premises: राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर

507

ED Raid at AAP MP Ashok Mittal’s Premises: राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर

नई दिल्ली: ED Raid at AAP MP Ashok Mittal’s Premises: आप के सांसद अशोक मित्तल के दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के 8-9 ठिकानों पर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। बता दें कि मित्तल को हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में आप पार्टी ने डिप्टी लीडर बनाया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. अशोक मित्तल हाल ही में चर्चा में आए थे, जब पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की है.

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के गुरुग्राम समेत करीब 8 से 9 ठिकानों पर यह रेड चल रही है. इसमें अशोक मित्तल के अलावा उनके बेटे से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं.

ED ने अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर भी रेड मारी है, जहां वह खुद भी मौजूद हैं.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है. हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.

सूत्रों का कहना है कि ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके।