WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Shivpuri Thar Accident: बेटे ने THAR से 5 को कुचला, पिता BJP विधायक ने उल्टा पुलिस को ही दे डाली चुनौती,देखिये वीडियो

784

Shivpuri Thar Accident: बेटे ने THAR से 5 को कुचला, पिता BJP विधायक ने उल्टा पुलिस को ही दे डाली चुनौती,देखिये वीडियो

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का थार से 5 लोगों को टक्कर मारने के बाद अब विधायक पिता प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। इसमें वे (IPS) SDOP करेरा आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए कई सवाल भी कर रहे हैं। वे जाखड़ से कहते हैं कि करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है? इतना ही नहीं, विधायक ने कहा कि मेरा बेटा दिनेश करेरा भी आएगा, तथा चुनाव भी लड़ेगा।हद तो तब हो गई जब विधायक के बेटे ने अपनी सफाई में दबंगई दिखाते हुए ये कह दिया “जब सायरन बजाया तो राहगीर सड़क से क्यों नहीं हटे?” दिनेश लोधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है.

 

गौरतलब है कि पिछोर विधायक के छोटे पुत्र दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरी है। घटना के दो दिन बाद जब करेरा एसडीओपी के सामने दिनेश की पूछताछ के लिए पेशी हुई तो ऐसा बताया जा रहा है कि आयुष जाखड़ ने दिनेश को चेतावनी दी कि अब करेरा में दिख मत जाना।

क्या IPS ने दी चेतावनी?

IPS की इस लाइन ने प्रीतम लोधी गुस्से में हो गए और उन्होंने अधिकारी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा दिनेश करेरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा। उनका तो यहां तक कहना है कि मेरे बेटे से मामूली एक्सीडेंट हो गया, तो उसे इतना हाइलाइट कर दिया गया, तथा पुलिस अपना यह रूप दिखा रही है। वहीं SDOP (IPS) आयुष जाखड़ ने फोन पर दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात नहीं बोली है।

अखिलेश यादव के बयान पर स्मृति ईरानी ने किया पलटवार, जाने क्या है मामला! 

‘किसी के बाप में दम हो तो गवा कर दिखाए’— इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने वाली महिला पार्षदों पर FIR दर्ज